झिरिया - केरिया : ग्राम में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
Shubham Raghuwanshi
Fri, Jan 23, 2026
चौरई । क्षेत्र के झिरिया केरिया में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है इसी तारतम्य में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसका ग्राम में भ्रमण करवाया गया एवं नौ दिनों तक अलग अलग आयोजन रखे गए है जिन्हें भव्य बनाने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है । सरपंच भागीरथ वर्मा ने बताया कि नौवें दिन भव्य भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम बजरंग चौक परिसर में आयोजित किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासी आयोजक है। शोभायात्रा में जनपद सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन