ब्रेकिंग

ग्राम में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

शिक्षक देवकराम डेहरिया को छत्तीसगढ़ में मिला साहित्यिक सम्मान

पति की लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा व्रत

सेवा ही मेरे जीवन का परम ध्येय है : विवेक साहू

मातारानी के दर्शन करने उमड़ रही भक्तों की भीड़

Advertisment

Welcome to the Prashna Chinh, for Advertisement call +91-6265559522, +91-6232652277

नशामुक्ति अभियान : नशे से दूरी है जरूरी अभियान के समापन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Shubham Raghuwanshi

Wed, Jul 30, 2025

अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को वितरित किए मोमेंटो...

चौरई : बुधवार को थाना परिसर चौरई में एसडीओपी भारती जाट के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गणपत उईके के नेतृत्व में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, पंद्रह दिनों पूर्व मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशे से दूरी बनाए रखने अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत विद्यार्थियों को एवं आमजन को पुलिस ने रैली आदि के माध्यम से जागरूक किया एवं 30 जुलाई को अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों को एसडीओपी ने मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया इस दौरान बिछुआ, चांद एवं चौरई के थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विभिन्न प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन...

थाना परिसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया एवं रंगोली ,निबंध, एवं नुक्कड़ प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को भी एसडीओपी एवं थाना प्रभारी द्वारा मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।

Tags :

Mp police

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें