Lawn tent associastion : शासकीय आयोजना में माध्यम के विरोध में लामबंद हुए टेंट व्यवसाई
Ashish jain(pintu)
Fri, Jul 25, 2025
परासिया में जुटे जिले भर के टैंट व्यवसाईयों ने विरोध का लिया निर्णय
परासिया। फेडरेशन आफ मध्यप्रदेश टेंट डीलर बेलफेयर सोसाईटी के तहत जिले भर के टैंट, घोडे, बाने, कैटरिंग, लाईट डेकोरेशन के व्यवसाई बुधवार को परासिया में जुटे। उत्सव लान में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय आयोजनों में माध्यम का विरोध करने का निर्णय लिया गया। माध्यम के खिलाफ लामबंद होकर स्थानीय व्यवसाईयों को प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। व्यवसाय में भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की। समस्याओं पर चर्चा कर समाधान ढूंढा। इस आयोजन में संगठन के नए जिलाध्यक्ष विनय जैन का सम्मान भी किया गया।
सात सी व्यवसाई इस आयोजन में जुटे। परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के साथ अन्य अतिथियों ने संगठन के नए जिलाध्यक्ष विनय जैन का सम्मान किया। परासिया सोसाईटी के सदस्यों और पदाधिकारियों को प्रमाण
पत्र प्रदान किए गए। संगठन के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह होरा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने, हर बारिक चीज को व्यवसाईयों तक पहुंचाने के लिए बैठक को परासिया में आयोजित किया गया। पहले बैठक भोपाल में होती थी। इस ट्रेंड को बदलने का प्रयास किया गया। परेशानियों का समाधान कर एक
सूत्र में पिरोने का काम किया गया। पूर्व विधाकय ताराचंद बावरिया ने खुद को भी इस व्यवसाय का बताकर इस धंधे की समस्याओं, संघर्ष और चुनौतियों पर बात की। नए अध्यक्ष विनय जैन ने कहा कि भविष्य में सभी को संगठित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने व्यवसाईयों से
कहा कि सीजन से पहले सभी एकजुट होकर बैठक करेंगे और व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में व्यवसाईयों ने कहा कि जिले में बड़े सरकारी कार्यक्रमों में भोपाल से व्यवस्थाएं बनाई जाती है। ऐसे आयोजनों में स्थानीय व्यवसाईयों को प्राथमिकता देने की मांग की गई। इसको लेकर सभी ने लामबंद होकर मांग रखने का प्रस्ताव लिया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजू जैन, महासचिव सतनाम सिंह हीरा, सुरेश पितालिया, दिनेश कुमार दक्ष, राजेश भावसार, संजीव गहलोत, अभिषेक जैन मोनू, गगन जैन, शानू खान ने जिलाअध्यक्ष विनय जैन का सम्मान किया। जिलाअध्यक्ष विनय जैन, तहसील अध्यक्ष जाहिद अख्तर, प्रकाश रघुवंशी विदिशा, विनोद चौरसिया सागर और जिले भर के व्यवसाई मोजूद रहे।
Tags :
Collector chhindwara
विज्ञापन
विज्ञापन