दहशत में क्षेत्र के भू माफिया... : राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई,6 अवैध अतिक्रमणकारियों को भेजा जेल
Shubham Raghuwanshi
Sat, Jul 19, 2025
अवैध अतिक्रमणकारीयो के लिए काल साबित हो रहे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रभात मिश्रा
चांद: शासकीय भूमि में कब्जा नहीं करना ,नहीं तो अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्रवाई कर देंगे.......जी हा , चांद ही नहीं बल्कि चौरई व बिछुआ के अवैध अतिक्रमणकारी दहशतगर्द स्थिति में है जिसके एक मात्र कारण एसडीएम प्रभात मिश्रा है ।
विगत दिनों से चांद के ग्राम गुमगांव दावाझिर में कुछ भूमाफियाओं ने शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण कर लिया था ,जिसके बाद उन्हें भूमि को कब्जामुक्त करने को भी कहा गया परंतु बार बार अधिकारियों की कोशिशों के बाद भी न मानने पर 10 भू माफियाओं में से 6 को शुक्रवार की रोज सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के शख्त आदेश है कि भूमाफियों को बख्शा न जाए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए,जिसके चलते कलेक्टर के निर्देशन एवं एसडीएम प्रभात मिश्रा के विशेष मार्गदर्शन में तहसीलदार चांद ने भूमाफियाओं पर कार्रवाई की । एवं आगे भी क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई प्रारंभ रहेगी।
इन अवैध कब्जाधारियों को भू राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत पहुंचाया गया जेल...
शिवचरण वर्मा,ओमनारायण वर्मा, चैतराम वर्मा, संग्राम वर्मा,गाजर उर्फ रामकुमार वर्मा, महतू वर्मा सभी निवासी गुमगांव तहसील चांद
ये है पूरा मामला....
माननीय कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत शिकायती आवेदन पत्र जो कि समय सीमा में रखा गया था। उक्त शिकायती आवेदन एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशो के आधार पर ग्राम गुमगांव दावाझिर तहसील चांद जिला छिंदवाडा में स्थित शासकीय भूमि की अतिक्रमण के संबध में जांच कराये जाने के उपरांत कुल 10 व्यक्तियो के अतिक्रमण होना पाया गया। जिनके तहसीलदार चांद के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर सुनवाई करने के उपरांत बेदखली का आदेश पारित किया गया। तहसीलदार चांद के द्वारा आदेश पारित होने के उपरांत भी अतिक्रमणकारीयों के द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाये जाने से तहसीलदार चांद के द्वारा उनके विरुद्ध सिविल जेल की कार्यवाही हेतु प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चौरई के समक्ष भेजे गये थे। जिनकी सुनवाई उपंरात भी अतिक्रमणकारीयों के द्वारा शासकीय भूमि मे से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। उक्त 10 अतिक्रमणकारीयों मे से कुल 06 अतिक्रमण कारी आज थाना प्रभारी चांद के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने पर उन्हे सिविल जेल छिंदवाडा भेजा गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन