ब्रेकिंग

ग्राम में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

शिक्षक देवकराम डेहरिया को छत्तीसगढ़ में मिला साहित्यिक सम्मान

पति की लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा व्रत

सेवा ही मेरे जीवन का परम ध्येय है : विवेक साहू

मातारानी के दर्शन करने उमड़ रही भक्तों की भीड़

Advertisment

Welcome to the Prashna Chinh, for Advertisement call +91-6265559522, +91-6232652277

अन्नदाता के लिए पुनः बड़ी सौगात : जिले में यूरिया की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित, दो दिनों में 4100 मीट्रिक टन खाद प्राप्त

Ashish jain(pintu)

Sun, Jul 20, 2025

छिंदवाड़ा : जिले में खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीते दो दिनों में इफको एवं आईपीएल कंपनियों की दो रेक जिले में पहुंची हैं, जिनसे कुल 4100 मीट्रिक टन यूरिया छिंदवाड़ा को प्राप्त हुआ है। यह खाद मार्कफेड के गोदामों, प्राथमिक सहकारी समितियों एवं चिन्हित निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को वितरित की जा रही है।

सोमवार से जिलेभर में यूरिया का वितरण तेज़ गति से प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही ब्रह्मपुत्र एवं चंबल कंपनियों की दो अन्य रेकें भी छिंदवाड़ा पहुंच चुकी हैं, जिनसे अगले एक-दो दिनों में अतिरिक्त 3000 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति और होगी।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह स्वयं प्रतिदिन यूरिया की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, कृषि विभाग, मार्कफेड एवं सहकारिता विभाग को निर्देश दिए हैं कि यूरिया का वितरण पूर्णतः सुव्यवस्थित, पारदर्शी और नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे हर किसान को समय पर आवश्यक खाद प्राप्त हो सके।

निजी विक्रेताओं के माध्यम से यूरिया का वितरण अब कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में ही होगा। यह व्यवस्था पारदर्शिता बनाए रखने एवं अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई विक्रेता शासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचते हुए अथवा टैगिंग (अन्य वस्तुओं के साथ जबरन बिक्री) जैसे कार्य में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसी के साथ प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अपनी तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार ही यूरिया लें और अनावश्यक भंडारण से बचें, ताकि सभी कृषकों को समय पर खाद प्राप्त हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि यूरिया आपूर्ति के लिए लगातार रेक मंगाने की योजना बनाई गई है, जिससे जिले में किसी प्रकार की खाद की कमी नहीं हो और कृषकगण निर्बाध रूप से अपनी कृषि कार्य कर सक

Tags :

कलेक्टर छिंदवाड़ा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें